Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > वाराणसी : पद्मश्री गोदावरी सिंह का निधन, काशी में शोक की लहर, लकड़ी खिलौना के भीष्म पितामह कहे जाते थे
वाराणसी : पद्मश्री गोदावरी सिंह का निधन, काशी में शोक की लहर, लकड़ी खिलौना के भीष्म पितामह कहे जाते थे
BY Janta4 March 2025 8:27 AM GMT

X
Janta4 March 2025 8:27 AM GMT
काशी का कश्मीरीगंज मुहल्ला जहां कभी लकड़ी के खिलौना बनाने की आवाज कानो में असह्य ध्वनि उत्पन्न करती थी आज वहां सन्नाटा है। लकड़ी के शिल्पकार गोदावरी सिंह नहीं रहे। ये सूचना पाकर सभी दु:खी दिखाई दे रहे थे।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से ये बीमार चल रहे थे और कश्मीरीगंज आवास पर ही इन्होंने अंतिम सांस ली। बताते चलें कि लकड़ी के खिलौने को इन गलियों से उठाकर देश और विदेश के कोने कोने तक इन्होने पहुंचाया पूरी काशी इनके निधन से गमगीन है।
Next Story