Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान हो सकता है।
X

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उ. प्र. में मा. प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे. सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी ने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी रविवार को यूपी के 80 जिलों में अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। बीजेपी आज यूपी में जगह जगह “संगठन पर्व 2025* मना रही है। लखनऊ में संगठन पर्व के दौरान लखनऊ महानगर अध्यक्ष का ऐलान किया गया। आनंद द्विवेदी को लखनऊ महानगर अध्यक्ष बनाया गया। लखनऊ चुनाव अधिकारी राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने नए जिलाअध्यक्ष का ऐलान किया। अब तक हर बार लखनऊ से बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी हो जाती थी, लेकिन इस बार हर जिले में चुनाव अधिकारी जिलाअध्यक्ष के नाम का ऐलान कर रहे हैं।

बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट

जिला अध्यक्ष

आगरा राज कुमार गुप्ता महानगर अध्यक्ष और प्रशांत पौनिया जिलाध्यक्ष

आंवला आदेश प्रताप सिंह

बहराइच ब्रजेश पांडेय

बांदा कल्लू राजपूत

बरेली सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना

बदायूं राजीव कुमार गुप्ता

बुलंदशहर विकास चौहान

भदोही दीपक मिश्रा

इटावा अरुण कुमार गुप्ता अन्नू

फर्रुखाबाद फतेह चंद्र वर्मा

गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान

गाजियाबाद मयंक गोयल बने महानगर अध्यक्ष

गाजीपुर ओमप्रकाश राय

गोरखपुर जनार्दन तिवारी, देवेश श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष

कासगंज नीरज शर्मा

कुशीनगर दुर्गेश राय

लखनऊ आनंद द्विवेदी

मथुरा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष राजू यादव

मेरठ विवेक रस्तोगी मेरठ महानगर अध्यक्ष

मऊ रामाश्रय मौर्य

मैनपुरी ममता राजपूत

मछलीशहर अजय सिंह

मुजफ्फरनगर डॉ सुधीर सैनी

रामपुर हरीश गंगवार

सोनभद्र नन्दलाल गुप्ता

उन्नाव अनुराग अवस्थी

Next Story
Share it