Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

इटावा में पीताम्बरेश्वर सरकार के दिव्य दरबार मे सभी समस्याओं का हो रहा निदान

इटावा में पीताम्बरेश्वर सरकार के दिव्य दरबार मे सभी समस्याओं का हो रहा निदान
X

पंडोखर सरकार के पीठाधीश्वर पं० गुरुशरण शर्मा के आशीर्वाद से समस्याओं का समाधान कर रहे है शिवम विश्नोई महाराज

( सुघर सिंह सैफई)

इटावा। इटावा में सबसे प्राचीन ऐतिहासिक संतों की तपोस्थली विट्ठल आश्रम में रविवार को पीतांबरेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर शिवम बिश्नोई प्रत्येक रविवार को दैहिक दैविक भौतिक समस्याओं का निदान कर रहे हैं। दिव्य दरबार में आसपास के जनपदों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। और समस्या का निदान पा रहे है।

इटावा में प्राचीन माँ काली का मंदिर टिक्सी मंदिर के सामने बिट्ठल आश्रम में स्थित है। यह मंदिर प्राचीन काल मे कई ऋषि मुनियों की सिद्धि और साधना का केंद्र रहा है। कई ऋषियों ने यहां साधना की। इसी आश्रम पर शिवम विश्नोई महाराज द्वारा दिव्य दरवार लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जाता है। शिवम विश्नोई पर्चा बनाकर समस्या लिखते है। उनके दरवार में जो भी आता है उसमें कई के बारे में पर्चे पर उनकी समस्या व उसका समाधान पहले से ही लिखकर रख लेते है। पीड़ित की समस्या क्या है और कब से है सबका जबाब पर्चे पर लिखा जाता है। जब कि शिवम विश्नोई महाराज को पीड़ित रोगी के बारे में पहले से कुछ पता नाहज होता है।

शिवम विश्नोई महाराज बताते है कि एक बार पंडोखर दरबार मे गया तो वहाँ पीठाधीश्वर पं० गुरूशरण शर्मा से आशीर्वाद मिला और दिव्य दरबार लगाने और पर्चा बनाने का आदेश मिला तो श्री पंडोखर सरकार व श्री हाथीवान महाराज का आशीर्वाद लेकर दिव्य दरवार लगाना शुरू किया। गुरु कृपा से अभी तक हजारों लोगों को फायदा मिल चुका है दैहिक, दैविक, भौतिक समस्याओं से ग्रसित लोग रविवार को 11 वजे से शाम 6 बजे तक टिक्सी मंदिर के सामने विट्ठल आश्रम आकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है। उन्होंने बताया कि पंडोखर सरकार, पीताम्बरा माई, मां काली के आशीर्वाद से हजारों लोगों को लाभ मिल चुका है। टिक्सी मंदिर के सामने स्थित विठ्ठल आश्रम शिवम विश्नोई महाराज के पूज्य बाबा जी ब्रम्हलीन स्वामी नारायण दास जी महाराज की भी तपोभूमि रही है। यहां रविवार को आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोग आकर समाधान प्राप्त कर रहे है।

Next Story
Share it