Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मेरठ : ड्यूटी से घर लौटे लेफ्टिनेंट कर्नल, अचानक घबराहट हुई, अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक से हो गई मौत

मेरठ : ड्यूटी से घर लौटे लेफ्टिनेंट कर्नल, अचानक घबराहट हुई, अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक से हो गई मौत
X

मेरठ एनएच 34 स्थित सैनी गांव निवासी (38) लेफ्टीनेंट कर्नल अभिनव मलिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह तेलंगाना के सिकंदराबाद में तैनात थे। सैनी गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्नल रणवीर सिंह मलिक के इकलौते पुत्र 38 वर्षीय लेफ्टीनेंट कर्नल अभिनव मलिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वर्तमान तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद में तैनात थे। अभिनव मलिक के चचेरे भाई भाजपा नेता मोहित मलिक के मुताबिक रविवार शाम को वह ड्यूटी से अपने रेजिडेंस पर पहुंचे थे।

रात में करीब 10.30 बजे उनकी तबियत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही अभिनव की मौत हो गई। घर पर हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना मिली। जिसके बाद पिता रणवीर सिंह मलिक व अन्य लोग तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। मौत की जानकारी पर लोग उनके आवास पर पहुंच गए।

12वीं से टेक्निकल एंट्री से सेना में पहुंचे

परिजनों के मुताबिक अभिनव ने साढ़े सत्रह साल की उम्र में 12वीं के बाद सेना में टेक्निकल एंट्री ली थी। उनकी पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल से हुई थी। जिसके बाद वह अब करीब 38 वर्ष की उम्र में लेफ्टिनेंट कर्नल थे।

पिता भी कर्नल से हैं सेवानिवृत्त

घर में गन्ना विभाग से सेवानिवृत्त 101 वर्षीय दादा गुरु वचन सिंह मालिक हैं। पिता रणवीर सिंह मलिक करीब 10 वर्ष पूर्व कर्नल से सेवानिवृत्त हुए थे। माता राजिंद्री, पत्नी तनु मालिक, 4 साल की बेटी मायरा और एक शादीशुदा बड़ी बहन विभा हैं। अभिनव के माता पिता गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षपुरम में रहते हैं।

कल गांव में सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार अभिनव मलिक का पार्थिव शरीर तेलंगाना से सोमवार देर रात में मेरठ पहुंचेगा। मंगलवार सुबह सैनी गांव के श्मशान पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Next Story
Share it