Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान, फंदे पर लटकता मिला शव

पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान, फंदे पर लटकता मिला शव
X

शाहजहांपुर। शहर में पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने फंदे पर लटककर जान दे दी। स्वजन ने ससुराल वालों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।

चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी सोनू राजमित्री थे। उनकी शादी करीब छह वर्ष पहले तिलहर क्षेत्र के रानी खिरिया गांव निवासी पूजा से हुई थी। भाई नन्हे ने आरोप लगाया कि सोनू का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था।

ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप

होली के करीब जब दोनों के बीच विवाद हुआ था, तब मामला महिला थाने में पहुंचा था। वहां समझौता करा दिया गया था। तीन दिन पहले ही सोनू पत्नी को रानी खिरिया गांव से लेकर आए थे। आरोप है कि ससुराल में उनके साथ मारपीट भी की गई थी।


गुरुवार को भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिस वजह से सोनू ने कमरे को अंदर से बंद कर फंदे पर लटककर जान दे दी। आरोप है कि जब दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया तो पत्नी ने उन्हें रोक दिया था। काफी देर के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

उनके तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पारिवारिक कलह में आत्महत्या की है। इस प्रकरण में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
Share it