Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी 10 फरवरी को महाकुंभ में डुबकी लगा सकते हैं। कांग्रेस ने उनकी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राहुल गांधी  10 फरवरी को महाकुंभ  में डुबकी लगा सकते हैं। कांग्रेस ने उनकी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
X

लखनऊ। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को महाकुंभ में डुबकी लगा सकते हैं। राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारी कर रहे हैं। राहुल का 10 अथवा 11 फरवरी को प्रयागराज आना प्रस्तावित है, जहां वह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राहुल गांधी महाकुंभ मेला क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल के शिविर में भी जाएंगे। इस दौरान कुछ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी तैयारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीते दिनों महाकुंभ में जाने का अपना कार्यक्रम जारी किया था, जिसे बाद में रद कर दिया गया था।

राय ने दिया था संकेत

राय ने कहा था कि कांग्रेसी 10 फरवरी के बाद महाकुंभ में जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने महाकुंभ में भगदड़ की घटना में लापता व घायल श्रद्धालुओं की सूची जारी किए जाने की मांग उठाई थी।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया था। कांग्रेसी अंदरखाने राहुल गांधी के महाकुंभ में आगमन को लेकर अपनी तैयारियां कर रहे हैं।

Next Story
Share it