Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

रिटायर्ड दारोगा के घर विजिलेंस का छापा, करीब 6 घंटे की पड़ताल में खुले कई राज; अधिकारियों के उड़े होश

रिटायर्ड दारोगा के घर विजिलेंस का छापा, करीब 6 घंटे की पड़ताल में खुले कई राज; अधिकारियों के उड़े होश
X

मेरठ। दारोगा महेंद्र सिंह सैनी की काली कमाई का राज उसके रिटायर्ड होने के बाद खुला है। चार साल तक चली जांच के बाद सामने आया कि दारोगा ने पद पर रहते हुए उसने अपनी कमाई से 147 प्रतिशत ज्यादा खर्च किया, जिसे देखकर एक पल को अधिकारी भी हैरान हो गए।

करोड़ों की संपत्ति का सच सामने आने के बाद विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को एएसपी इंदू सिद्धार्थ के नेतृत्व में महेंद्र सिंह के स्कूल, दो घरों पर छापामारी की। जांच में पाया कि घर और स्कूल की संपत्ति साढ़े 14 करोड़ है। 30 जमीन के कागजात मिले है।

साल 2019 में रिटायर्ड होने के बाद शासन ने मेडिकल थाने के कीर्ति पैलेस में रहने वाले रिटायर्ड दारोगा महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ विजिलेंस ने जांच खोल दी। विजिलेंस की जांच में पाया कि महेंद्र सिंह सैनी ने यूपी पुलिस में नौकरी करते हुए वैध सोर्स से कुल 58,04,666 की कमाई की।

जांच में यह सामने आया कि इस दौरान उन्होंने 1,43,84,668 रुपए खर्च भी किए है, जो उनकी आय से 85,79,802 अधिक थे, यानि कमाई से 147 प्रतिशत अधिक खर्च किया। विजिलेंस की मेरठ सेक्टर इंस्पेक्टर मंजू गुप्ता की जांच के बाद दारोगा को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 13 (1) व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

करीब छह घंटे तक चली पड़ताल

विजिलेंस एएसपी इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि विवेचना के दौरान 22 सदस्यों की टीम बनाकर बुधवार की सुबह महेंद्र सैनी के आवास कीर्ति पैलेस के ए-63, ए-3 और उनके जागृति विहार स्थित न्यू देहली पब्लिक स्कूल में एक साथ छापामारी की गई। करीब छह घंटे तक चली जांच पड़ताल में सामने आया कि दोनों मकानों की कीमत करीब तीन करोड़ है।

इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण, आभूषण और अन्य सामान भी मिला है। एक कारव तीन स्कूटी भी उनके घर पर मिली। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के 10 खातों के अभिलेख प्राप्त किए गए। 30 भूमि क्रय संबंध कागजात भी हासिल कए गए है। न्यू देहली पब्लिक स्कूल की कीमत हाल में साढ़े 11 करोड़ मानी गई है।

स्कूल सोसायटी की अध्यक्ष शकुंतला को बनाया गया, जो महेंद्र सिंह की पत्नी है। उनका बेटा अनुराग सैनी प्रबंधक और महामंत्री पद है। स्कूल में लगे सभी उपकरण एवं फर्नीचर की सूची तैयार की गई है। परिसर में में खड़ी टाटा सफारी व ब्रेजा कार के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है।

एएसपी ने बताया कि रिटायर्ड दारोगा पर साढ़े 14 करोड़ की संपत्ति छापामारी में अतिरिक्त मिली है। उससे पहले भी उनके पास आय से 147 प्रतिशत संपत्ति अधिक पाई गई थी। विजिलेंस की टीम ने महेंद्र सिंह सैनी को पूरी संपत्ति के बारे में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। दूसरी ओर, टीम के पहुंचने पर परिवार के लोगों ने विरोध किया था। स्थानीय पुलिस को संग देकर सभी शांत हो गए।

Next Story
Share it