Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चंदौली में A.I.M.I.M. के पूर्वांचल सचिव ने डीडीयू नगर विधायक को बताया तानाशाह: कहा - जनपद के विकास की बातें इन्हें गुजरती हैं नागवार, जल्द हाई होता है इनका टेंपर

चंदौली में A.I.M.I.M. के पूर्वांचल सचिव ने डीडीयू नगर विधायक को बताया तानाशाह: कहा - जनपद के विकास की बातें इन्हें गुजरती हैं नागवार, जल्द हाई होता है इनका टेंपर
X


संवाददाता,चंदौली

चंदौली: खबर जनपद चंदौली में है जहां शनिवार को सपा सांसद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में भाजपा और सपा के विधायकों की बहसबाजी और हंगामे ने जनपद के विकास की वास्तविक परिपाटी से रूबरू कराते हुए मर्यादाएं तार - तार करके रख दी हैं। सुर्खियों में छाए इस मसले पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर आईएमएम के पूर्वांचल सचिव संजय सिंह ने डीडीयू नगर विधायक के तेवर पर बड़ा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि विधायक रमेश जायसवाल को जनपद के विकास की बातें नागवार लगती हैं। उनका टेंप्रेचर हाई रहता है, वो हर किसी से लड़ - झगड़ते हैं। विधायक के रूप में उनका यह पहला और अंतिम कार्यकाल है।

विदित हो कि दिशा की बैठक में भाजपा और सपा के जनप्रतिनिधियों के आपसी हंगामे और बहसबाजी ने चंदौली की राजनीति को नया आयाम दे दिया है। लोगों की माने तो आने वाले दौर में इसका सीधे असर चुनावों पर पड़ेगा। दिशा की बैठक में सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल की बहसबाजी और तल्ख शब्दों के प्रहार ने जहां राजनीतिक दलों की मर्यादाएं तार तार करके रख दी हैं। वहीं इसी बहसबाजी पर आईएमएम के पूर्वांचल सचिव ने बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर डीडीयू नगर विधायक को मानसिक रोगी तक करार दे दिया। कहा कि वे बीपी के मरीज हैं, जल्द ही गर्म हो जाते हैं। दिशा की बैठक के पूर्व उनके द्वारा पूर्व भाजपा सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के टिफिन बॉक्स कार्यक्रम में तत्कालीन जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह से रगड़ा इसी का द्योतक है। इनसे विकास की बात करना गुनाह है। आज तक इन्होंने नगर पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा समर्थित एक भी सदस्य को चुनाव नहीं जितवा पाए। यह उनका पहला और अंतिम विधायक के रूप में कार्यकाल है।

कहा कि सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा जनहित का मुद्दा है और सपा विधायक द्वारा इसी मुद्दे को दिशा की बैठक में उठाया गया था। लेकिन अपने अह को चोट लगते देख भाजपा विधायक उग्र हो उठे। जनता इनसे निराश है और इनको सबक सिखाएगी। बताया कि इनके द्वारा उत्तरी कोरिया के शासक की तर्ज पर जारी तानाशाह का रवैया अपनाना गलत है।

Next Story
Share it