Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

UP में हैवानियत की सारी हदें पार: तेजाब से ॐ का टैटू मिटाया, गोमांस खिलाया; किशोरी से दो माह तक गैंगरेप

UP में हैवानियत की सारी हदें पार: तेजाब से ॐ का टैटू मिटाया, गोमांस खिलाया; किशोरी से दो माह तक गैंगरेप
X

मुरादाबाद। भगतपुर क्षेत्र में किशोरी को अगवा करके दो माह तक बंधक बनाए रखा गया। नशीला पदार्थ पिलाकर दो माह तक किशोरी के साथ चार आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुस्साहस यही नहीं थमा, जबरन गोमांस खिलाया।

हाथ में बने ॐ के टैटू पर तेजाब डालकर मिटा दिया। दो माह बाद जैसे-तैसे किशोरी बदहवास स्थिति में घर पहुंची। तब परिवार वालों ने चारों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। अब तक एक की ही गिरफ्तारी की जा सकी है।

दो माह से किशोरी को बनाए रखा बंधक

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के चाची के अनुसार, किशोरी दो जनवरी को कपड़े सिलवाने के लिए टेलर की दुकान पर गई थी। रास्ते में उसे गांव के ही मुस्लिम संप्रदाय के चार युवक कार से अगवा कर ले गए। किसी अनजान स्थान पर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और फिर चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

कई दिनों तक किशोरी को भूखा रखा


इसके बाद किशोरी के हाथ पर बने ॐ के टैटू पर तेजाब डालकर मिटा दिया। कई दिनों तक भतीजी भूखी रही। खाना मांगा तो उसे गोमांस दे दिया गया। किशोरी ने गोमांस खाने से मना किया तो जबरन उसके मुंह में ठूस दिया। दो माह तक चार दरिंदों की बर्बरता भतीजी सहती रही।


दो मार्च को चारों आरोपित उसे दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए निकले। तब भतीजी वहां से भागकर घर पहुंची। उस समय भी वह बदहवास स्थिति में थी। पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी की चाची के शिकायती पत्र के आधार पर गांव के ही सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सलमान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

आरोपितों ने किशोरी की चाची को अगवा करने की भी दी धमकी

जब चारों आरोपित किशोरी को अगवा करके अनजान स्थान पर ले गए तो उन्होंने धमकी दी कि अगर यह बात घर जाकर किसी को बताई तो तेरी चाची को भी अगवा कर लेंगे। किशोरी की भाई को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के दो माह कैसे बीते उन दिनों याद करके आंखों से आंसू टपक रहे हैं।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
Share it