आजमगढ़, सपा के संरक्षक और यहाँ से सांसद मुलायम सिंह के संसदीय जिले मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैलियों की सफलता की ज़िम्मेदारी इस जिले के दो बड़े समाजवादी नेताओं के कंधों पर है। वे दोनों बड़े नेता एवं अखिलेश सरकार मे मंत्री बलराम यादव और दुर्गा यादव उनकी सभी रैलियों को सफल बनाने के लिए एक सप्ताह से लगातार लगे हुए हैं। उनके इस काम मे यहाँ के युवा सपा नेता भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। यहाँ की तैयारियों की मानीटरिंग सीधे सांसद धर्मेन्द्र यादव भी कर रहे हैं। जहां-जहां चुनाव खतम हो गए हैं, वहाँ के तमाम बड़े नेता पहले ही यहाँ भेज दिये गए हैं। बलराम यादव और दुर्गा यादव अपने जिले मे ऐतिहासिक रैली करने के लिए सभी उपाय कर लिए हैं। इन दोनों नेताओं के अनुसार इन सभी रैलियों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव