छत ढहने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Update: 2017-07-07 10:23 GMT
कानपुर. रात अचानक एक कच्चा मकान की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में दबने से पति-पत्नी व उसके 9 साल के बेटे की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नगर निगम की टीम व पुलिस ने जर्जर मकानों में रह लोगों से मकान खाली कराने की अपील की है।
 किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित सफ़ेद कालोनी में रहने वाले अनिल उर्फ़ लालू (38) अंडे बेचता था। उसके साथ में पत्नी राधा (35) बेटा अर्पित (9), छोटा बेटा अभिषेक (7) के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले ही छोटा बेटा अपनी नानी के घर पर चला गया था।
गुरुवार देर रात अनिल अपने पत्नी और बड़े बेटे के साथ सो रहा था। देर रात 3 बजे मिट्टी की छत परिवार के ऊपर गिर पड़ी। जिसमें पूरा परिवार दब गया। बीते 4 दिनों से हो रहीं बारिश से पूरे मकान में सीलन थी और उसकी छत जर्जर हो चुकी थी।
पड़ोस में रहने वाले निहाल के कहा कि देर रात बारिश हो रही थी। हम लोग अपने घरो में सो रहे थे। यह छत कब गिरी हम लोगों को पता चला लेकिन नींद में होने के कारण हम उठ न सके। सुबह देखा तो लालू के मकान की छत गिर गई है।उस मलवे में पूरा परिवार दब गया था। जब तक हम लोगों ने उन्हें मलबे से निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके घटना की जानकारी पुलिस और उनके रिश्तेदारों को दे दी गई।
सीओ बाबुपुरवा आरसी दुबे ने कहा, कि लगातार बारिश के कारण कच्चा मकान और भी जर्जर हो गया था। जिसकी वजह से छत गिर गई। जिसमें 3 लोगों मौत हो गई। इसमें एक छोटा बच्चा भी था। तीनों बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही नगर निगम की टीम व एसीएम प्रथम भी मौके पर मौजूद है।

Similar News