देवरिया सहित पूरे प्रदेश में अपराधीयो को अपराध के लिये भाजपा से मिली है खुली छूट: मनीष सिंह

Update: 2017-07-09 03:14 GMT
देवरिया : समाजवादी युवज़न सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार को देवरिया में हुई निर्मम घटना पर आड़े हाथो लिया है।मनीष सिंह ने कहा है की आज उत्तरप्रदेश में कोई व्यक्ति अपने आपको को सुरक्षित नहीं समझ रहा है। योगी जी के मंदिर से50 किलोमीटर की दूरी पर हत्यायें हो रही है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। व्यवसायिक वर्ग भय में है,हत्यायें,क्षिनैति,गैंगरेप,अगवा,फिरौती आज योगी सरकार में आम बात हो गयी है।उत्तरप्रदेश में भगवधारियो के आतंक का नतीजा है कि पूरा सुबा जल रहा है।प्रदेश की क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।अफ़सर भगवाआतंकियों के वजह से काम नहीं कर पा रहे है।डरा धमका कर ट्रांसफ़र /पोस्टिंग कराया जा रहा है।ये चीज़ें देश व प्रदेश के लिये ठीक नहीं है।ठेका/पट्टी में संलिप्त होकर अपराध को अंजाम दिए जा रहे है और प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को जंगलराज में तब्दील किया जा रहा है। आज प्रदेश की अवाम अखिलेश यादव को याद कर रही है।जनता ये बात एक स्वर से कह रही है की उत्तरप्रदेश को अखिलेश यादव ने उत्तम प्रदेश बनाया था।उनके समय में क़ानून का राज था।प्रशासन निर्भीक होकर खुली छूट के साथ निर्णय लेता था और विकास में सहयोग देता था।अधिकारी अखिलेश यादव के राज में जनता की बात सुनता था और मदद करता था। प्रदेश को बंधहाल किया जा रहा है और धार्मिकउन्माद में फँसा कर बाँटने की कोशिश की जा रही है।

Similar News