नाराज शिक्षामित्रों ने जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया

Update: 2017-07-31 10:13 GMT
बहराइच।आज सोमवार को जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में शिक्षामित्रों ने किया विरोध प्रदर्शन। और जोरदार नारेबाजी करते हुए सीतापुर पैसेन्जर ट्रेन को रोककर किया जन आन्दोलन। तथा एक मांग पत्र अपर जिलाधिकारी बहराइच व स्टेशन अधीक्षक जरवलरोड को सौपा।


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ बहराइच के जिलाध्यक्ष शिव श्याम मिश्र के साथ उनके मांगों के समर्थन में किसान नेता भारतीय किसान यूनियन (भानू) अंराजनैतिक संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अशोक मिश्र अन्ना ने पहुँच कर किसान संगठन के समर्थन का ऐलान किया। 


आन्दोलन करते हुए शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष शिव श्याम मिश्र ने कहा कि उतर प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से कोई निर्णय ले नही तो आगे और लम्बी लड़ाई लडने के लिए हम लोग तैयार है।


जिलाध्यक्ष शिव श्याम मिश्र का हौसला अफजाई करते हुए किसान नेता भाकियू भानू अंराजनैतिक संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अशोक मिश्र अन्ना ने कहा कि शिक्षामित्रों के भविष्य का सवाल है। और गांव स्तर पर विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। इसलिए समय रहते उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल निर्णय ले कर इन सभी शिक्षामित्रों को राहत दे। जिससे पढाई लिखाई की व्यवस्था ठीक हो सके।

रिपोर्ट- योगेन्द्र मिश्र

Similar News