अलीगढ़ में जयवीर सिंह का रोड शो आज

Update: 2017-08-06 07:35 GMT
अलीगढ़ - बहुजन समाज पार्टी के विधान परिषद का पद छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले ठाकुर जयवीर सिंह आज अपने गृह जनपद अलीगढ़ में शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। उनके साथ रोड शो में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण व स्वामी प्रसार मौर्य भी रहेंगे। इसके साथ ही आज अलीगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह शिरकत करेंगे।
अलीगढ़ में आज चार मंत्री आ रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह पंडित दीनदयाल की जन्मशती समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी के बाद वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। ऊर्जा मंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इसके अलावा श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण दोपहर करीब एक बजे आएंगे। यह दोनों कैबिनेट मंत्री हाल ही भाजपा में शामिल पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के रोड शो में शामिल होंगे। जयवीर बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अलगढ़ आ रहे हैं। इस मौके पर गभाना से लेकर शहर तक होने वाले रोड शो में दमखम दिखाएंगे। इसके साथ ही विरोधियों को जवाब देने की भी कोशिश करेंगे। इस रोड शो के बाद में धर्मपुर कोर्टयार्ड में सभा संबोधित करेंगे। 

Similar News