सपा का आज 'देश बचाओ, देश बनाओ अभियान, अयोध्या में अखिलेश

Update: 2017-08-09 06:59 GMT
लखनऊ - समाजवादी पार्टी आज नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर प्रदेश में 'देश बचाओ, देश बनाओ दिवस मनाएगी। इसमें राजधानी लखनऊ सहित सभी जिलों में जनसभाओं का आयोजन कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं सांप्रदायिक राजनीति का पर्दाफाश किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फैजाबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह 12 बजे राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कालेज, मडऩा, पूरा बाजार, जिला फैजाबाद में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक राजबली यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Similar News