सुल्तानपुर। देश के कई हिस्सों में हुई चोटी कटवा की घटना अब जिलें में पहुंच गयी है। सुलतानपुर के धम्मौर व अमेठी के पीपरपुर थाने के भागीपुर गांव में एक युवती व दो बालिकाओं की चोटी कटने की खबर से हड़कम्प मचा है। फिलहाल पुलिस छानबीन मे जुटी है।दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, लखनऊ आदि स्थानों पर लड़कियों युवतियों के चोटी कटने की खबर से पूरा देश हलाकान है। अभी तक लोग टीवी अखबारों में चोटी कटने की खबर देखकर लोग हतप्रभ हो रहे थे। महानगरों से होते हुए चोटी कटने की यह खबर अब जिले में भी पहुंच गयी है। धम्मौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में रूखशार बानों पत्नी अताउल्ला बीती रात घर में सो रही थी। आधी रात के आस-पास उसकी चोटी कट गयी। जिससे वह बेहोशी की स्थिति में पहुंच गयी। जिस पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए। जहां उसे भर्ती कराया गया है। दूसरी खबर पीपरपुर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव की है। स्थानीय निवासी हरिवंश गुप्ता की 14 वर्षीय पुत्री सोनम गुप्ता मंगलवार को स्कूल गयी थी। दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद वह घर पहुंची। भोजन करने के बाद वह बरामदे में सो गयी। कुछ देर बाद अचानक उसकी आंख खुली तो वह दंग रह गयी। काफी संख्या में उसके बाल चारपाई पर कटे पड़े थे। परिजनों का कहना है कि सोनम की मॉ घर में मौजूद थी, जबकि उसके दोनो भाई घर के सामने बैठे थे। ऐसे में कैसे बाल कटे। यह रहस्यमय है। सोनम का कहना है कि जब वह उठी तो एक बिल्ली बरामदे से बाहर निकली। हालाकि यह खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सैकड़ों लोग हरिवंश के घर पहुंच गए। बुधवार की सुबह भी लोगों का आना-जाना उनके घर लगा रहा। इसी गांव के दलित छितानू की बेटी का भी चोटी कटने की खबर मिल रही है। फिलहाल इसकी अभी पुष्टि नही हुई है।
एसपी ने कहा अफवाह से रहे सावधान पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि चोटी काटने की घटना सिर्फ अफवाह है। इस पर लोग ध्यान न दे। हालाकि एसपी ने कहा कि सीओ नगर को सच्चाई जानने के लिए सीओ सिटी को लगाया गया है।
रिपोर्ट-आसिफ