अमित शाह के शो से पहले अमेठी में सेंध, कांग्रेसी जंगबहादुर सिंह हुए भाजपाई

Update: 2017-10-10 05:20 GMT
अमेठी - भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के आज कांग्रेस के गढ़ अमेठी में आगमन से पहले ही भाजपा ने बड़ी सेंध लगा दी है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता जंगबहादुर सिंह ने कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
उन्होंने भाजपा को अमेठी में विकास करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संगठन की क्षमता व विकास के पथ पर आगे ले जा रहा है। यही नहीं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार देश को आगे बढ़ा रही है।
गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जंगबहादुर सिंह ने कहा कि आम चुनाव हारने के बाद भी यहां पर दीदी स्मृति ईरानी ने अनेक योजनाओं को संचालित कराकर कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने का काम किया है। 
मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और आज ही भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विगत 12 वर्षों में केंद्र सरकार होने के बावजूद अमेठी में विकास की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए। 
अमेठी की पहचान टूटी सड़कें बनी हुई हैं। इसके साथ ही लगभग 54 प्रधानों के साथ ही दर्जनों बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य के साथ पार्टी की सदस्यता ली। वहीं, शाहगढ़ ब्लाक की सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना सिंह ने भी दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा।

Similar News