फैजाबाद। वासुदेव यादव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम अब मिनट टू मिनट तय हो चुका है। वे यहां 18 अक्टूबर का आआ रहे हैं।
सुबह 7 बजे कंचन भवन से नागेश्वर धाम हेरिटेज वाक। 1 बजे से 4 बजे तक राम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभायात्रा, साकेत महाविद्यालय से।शोभायात्रा निकल कर अयोध्या के मुख्य मार्गो से होती हुई पहुंचेगी राम कथा पार्क। 4:00 बजे राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी पहुंचेंगे राम कथा पार्क।4:.05 से 4:25 तक शोभायात्रा की राम कथा पार्क आगमन पर श्री राम जानकी का पूजन बंदन आरती और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे सीएम योगी। 425 से 4:55 तक अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों से संबंधित सभी विभागों की परियोजनाओं का शिलान्यास।
प्रधानमंत्री आवास योजना नए बिजली कनेक्शन और लाभार्थियों व बच्चों को वितरित करेंगे सीएम योगी वस्त्र और मिष्ठान। 4:55 से 5:45 तक मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल का संबोधन राम कथा पार्क में। 5:45 से 6:00 बजे तक राम कथा पार्क से नया घाट पर सीएम योगी व राज्यपाल का प्रस्थान।6:00 बजे से 7:00 बजे तक नया घाट पर सरयू मां की आरती।घाटों पर दीप प्रज्वलन। 7:00 बजे से 7:30 तक सरयू नदी में लेजर शो द्वारा राम कथा का प्रदर्शन। 7:30 से 7:40 तक आतिशबाजी सरयू तट पर नयाघाट के सामने।8:00 बजे से 9:30 तक विदेशी रामलीला का मंचन राम कथा पार्क में होगा। इसमें कुछ बदलाव भी अभी हो सकता हैं।