झारखंड की मुन्नी की ये रंगोली हुई वायरल, देखिए दीवाली पर "जरा हटके" बनाई गईं कुछ और रंगोली
सोशल मीडिया पर झारखंड के मधुपुर की एक छोटी सी लड़की द्वारा बनाई गई रंगोली को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ खबरों के मुताबिक, जिस लड़की ने यह रंगोली बनाई है उसका नाम मुन्नी टुडू है। वह झारखंड में ही रहती है। मुन्नी ने यह रंगोली दिवाली पर बनाई है या फिर और कभी यह फिलहाल साफ नहीं है। फोटो में दिखाया गया है कि मुन्नी ने फूल-पत्तियों की मदद से बेहद सुंदर सी रंगोली बनाई है। फोटो में दिख रहा है कि मुन्नी किसी कच्ची जगह पर बैठी हुई है और आराम से रंगोली बनाकर कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही है। यह फोटो किसने खींचा है यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन फोटो को लोग सोशल मीडिया पर लगातार शेयर और लाइक कर रहे हैं।
इस फोटो को फेसबुक पर 'लाफिंग कलर्स' नाम के पेज ने भी शेयर किया है। वहां से इस फोटो को अबतक 130k यानी एक लाख 30 हजार लाइक और 2 हजार 114 शेयर मिल चुके हैं। फोटो में लोगों को रंगोली के साथ-साथ मुन्नी की मुस्कान भी काफी पसंद आ रही है। वहीं कुछ लोग मुन्नी को देखकर अपने बचपन के दिनों को भी याद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मुन्नी के अलावा कुछ और भी रंगोलियां लोगों को पसंद आईं। इसमें 1990 के वक्त को याद करते हुए उस वक्त के कार्टून वाली रंगीली, ड्रेगन वाली रंगोली, बर्तनों से भगवान गणेश की मूर्ति वाली रंगोली भी काफी पंसद की जा रही है। इसके अलावा किसी ने विराट कोहली, किसी ने रितिक रोशन और किसी ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी रंगोली बनाई। देखिए सारी तस्वीरें-
यह रही मुन्नी की रंगोली–
बाकी रंगोलियां ये रहीं–