मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी और प्रदेशाध्यक्ष रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने आए, तो अच्छा लगा। जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ता जाएगा, विवाद पीछे होते जाएंगे। जनता सपा को समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए तैयार है, बस हमें उन तक पहुंचना है।
रथयात्रा रवानगी केबाद अखिलेश ने खास बातचीत मेंं कहा कि आप देखिए, पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार फिर बनने जा रही है। पार्टी और परिवार एकसाथ नजर आएगा।
कार्यकर्ता और नेता एक हो जाएंगे। जनता हमारी सरकार केकामकाज केमद्देनजर सपा को पसंद कर रही है। यह समर्थन बना रहा, तो सपा को फिर सरकार में आने से कोई नहीं रोक सकता। जनता समझदार है, वह सरकारों का आकलन करकेनई सरकार चुनेगी।
आजम क्यों नहीं आए ?
अखिलेश से कहा कि अपनी व्यस्तताओं केचलते आजम खां नहीं आ पाए। अभी तो रथ पूरे सूबे में चलना है, आगे शामिल जरूर होंगे। उन्होंने बताया, आजम साहब ने चिट्ठी लिखी थी। अगली बार वे जरूर आएंगे