समाजसेवी सुरेश यादव साकेत गौरव सम्मान से किए गए सम्मानित

Update: 2025-03-22 05:54 GMT


 

अयोध्या। मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान द्वारा एमी आलापुर में साकेत संस्कृति संगम का विशाल आयोजन किया गया। इस दौरान समाज सेवा क्षेत्र में सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को साकेत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश चौबे ने कहा कि समाजसेवी सुरेश यादव समाज सेवा क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं। जिसके चलते आज उनको मंच पर साकेत गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया है। उन्होंने श्री यादव के कार्य को सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि समाज सेवा ही राष्ट्र सेवा है। जब तक मैं जिंदा रहूंगा समाज सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि सबके लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इसके लिए हम प्रयासरत हैं। गरीब छात्राओं को साइकिल, कापी किताब गरीब महिलाओं को वस्त्र देने का मैं काम करता हूं। पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों को लगाता हूं और बहुत सारे सराहनीय कार्य समाज सेवी संस्था की ओर से किया जा रहे हैं। उन्होंने साकेत संस्कृति संगम कार्यक्रम के आयोजक राजेश चौबे के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस मौके पर अयोध्या के सुप्रसिद्ध कथा वाचिक नवल किशोरी द्वारा श्री राम कथा भी प्रस्तुत किया गया और विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के शुरू में मुख्य अतिथि सुरेश यादव आदि का स्वागत सम्मान भी किया गया।

इस मौके पर राकेश पांडे, राम सिंह यादव, वासुदेव यादव, सोमई निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Similar News