बिलारी। मंदिर पौड़ा खेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा के उपरांत बुधवार की सुबह विशेष हवन का आयोजन हुआ जिसमें आहुतियां समर्पित कर सभी के पित्र पूर्वजों की आत्मा शांति, क्षेत्र में सुख समृद्धि और आसुरी शक्तियों के विनाश की प्रार्थना की गईऋ हवन के मुख्य यजमान देवेश शर्मा सभासद, दानवीर सिंह पूनम सिंह, पंकज चौहान, दुष्यंत चौहान, जयप्रकाश चंद्रा, कथा संयोजक देवेश शर्मा रहे। हवन के उपरांत कथा संयोजक देवेश शर्मा द्वारा भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। भंडारे में सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, पालिका अध्यक्ष रघुराज यादव, गन्ना समिति सभापति विजयपाल सिंह, पंकज चौहान, मोहनलाल शर्मा, दुष्यंत चौहान संजय सक्सेना, विजेंद्र चंद्रवंशी, आशु बंसल, गौरव गुप्ता, सोनू यादव, सुखबीर सिंह यादव आदि रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा व्यास आचार्य शंभू शरण जी को सम्मानित भी किया।..... वारिस पाशा बिलारी