मानव सेवा माधव सेवा,जन सेवा जनार्दन सेवा ही संघ का मूल मंत्र : दत्तात्रेय होसबोले
मुख्यमंत्री योगी ने की एन एम ओ बहराइच कार्यकारिणी की प्रशंसा
बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा में भागीदारी देने वाले बहराइच के चिकित्सकों को लखनऊ के गोमती नगर स्थित सीएमएस ऑडिटोरियम में सम्मानित किया है। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्षा डॉ. सारिका साहू के उत्कृष्ट कार्यों के चलते उनके नेतृत्व में जिलेवासियों को बेहतर इलाज हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने एनएमओ बहराइच की अध्यक्ष डॉक्टर सारिका साहू एवं उनकी पूरी टीम को सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र में जनजातीय समुदाय के बीच चल रहे स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा में उनके योगदान के लिए प्रशंसा भी की।उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थय सेवा यात्रा 5.0 के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने मानव सेवा माधव सेवा जन सेवा जनार्दन सेवा के मूल मंत्र का अर्थ बताया। उन्होंने कहा हम सब बड़े ही भाग्यशाली हैं कि 2019 से सुदूर क्षेत्रों में रहने वाली जनजातियों की सेवा जो गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के माध्यम से जनसेवा का पवित्र कार्य कर रहे हैं वह वंदनीय है। इस अवसर पर बहराइच नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन की जिलाध्यक्ष के साथ उनकी पूरी टीम जिसमें डॉक्टर बृजेश शुक्ला डॉक्टर दिव्येश बरनवाल डॉक्टर अमिताभ मिश्रा डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी डॉक्टर मनीष शुक्ला डॉक्टर प्रभात मिश्रा डॉक्टर विवेक सिंह आदेश बरनवाल डॉ प्रज्ञा डॉक्टर डीके सिंह डॉक्टर शिशिर अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार जिला प्रचारक बहराइच अजय सेवा विभाग के जिला प्रमुख रमेश सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी जिला प्रचार प्रमुख विपिन ने दी।