Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मुंबई के सबसे अमीर गणपति, 300 करोड़ का है बीमा

बता दें कि जीएसबी गणेश मंडल में गणपति 7 दिनों के लिए विराजमान रहेंगे। उम्मीद है कि 20 लाख से ज्यादा भक्त बाप्पा के दर्शन करने आएंगे। 400 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड 24 घंटे बाप्पा की सुरक्षा में लगे रहेंगे।

मुंबई के गिरगांव में मौजूद खेतवाड़ी के गणराज की अनुपम छटा तो किसी का भी मन मोह ले। यहां पर पिछले 58 साल से गणपति बाप्पा की स्थापना हो रही है। इस साल राजस्थान और रोम के रजवाड़ों, रियासतों को इस मशहूर गणपति पंडाल में उतारा गया है। 14 फ़ीट की बाप्पा की मूर्ति और इस पूरे सेट को बनाने में तक़रीबन 3 महीने का समय लगा। खेतवाड़ी चा गणराज के दर्शन के लिए रोजाना लाखों लोग आते हैं और बाप्पा पर लाखो का चढ़ावा चढ़ता है। इसलिए इस पंडाल की साज सजावट से लेकर सुरक्षा तक में कोई कमी नहीं रखी गयी है। 30 के करीब सीसीटीवी कैमरे पंडाल पर नजर रखेंगे।

जितने भक्त, उतनी तरह की भक्ति। मुंबई में कुल 300 से ज्यादा छोटे-बडे गणेशोत्सव मंडल हैं। मुंबई के लोअर परेल में एक साथ गणपति के 108 रूपों के दर्शन हो जाते हैं। सुमित पाटिल के पंडाल की खासियत ये है कि यहां पर बप्पा की आकृति ज्यादातर उन लोगों ने बनाई है जो खुद जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि जिसने ये कारीगरी की है वो अपनी आंखों से इस दुनिया को देख तक नहीं सकती। मानश्री ने अलग अलग रंगों के ऊनी धागों का इस्तेमाल कर बप्पा की ये छवि तैयार की। मानश्री ने कहा कि मैं रंगों को देख नहीं सकती, मैं इस गणपति पर बाप्पा से यही गुजारिश करूंगी की सब लोग एकजुट होकर रहे।

आजकल इको फ्रेंडली होने का चलन है। हैदराबाद में बड़े पैमाने पर ईकोफ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाई गई हैं। कहीं बाहुबली के अंदाज़ में शिवलिंग उठाए गजानन, कहीं बाइक पर सवार मूसकराज तो कहीं हनुमान या कृष्ण के रुप में लंबोदर। तो फिर तैयार हो जाइए क्योंकि कृपा बरसाने फिर आ रहे हैं गणपति बप्पा।

Next Story
Share it