अयोध्या: मर्यादापुरुषोत्तम राम की नगरी अयोध्या में आज विकास के मुद्दे पर जमकर नारेबाज़ी की गई| आज अयोध्या के राम घाट में सपा के निवर्तमान विधायक तेज नारायण पांडेय के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली|
लोग जगह जगह टूटी सड़कों, घाटों की साफ़ सफाई में ढिलाई की वजह से काफी नाराज हैं| नाराज लोगों ने विधायक के खिलाफ इस चुनाव में सबक सिखाने की बात कही|
लोगों ने इंडिया वॉयस से बातचीत के दौरान बताया कि- 5 सालों में विधायक तेज नारायण पांडेय ने अयोध्या के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं| लोगों ने कहा कि- बदहाली की मार झेल रही अयोधया को आज परिवर्तन की जरूरत है साथ ही स्थानीय लोगों ने बताया कि- रामघात अयोध्या के प्रमुख स्थानों में है जहाँ देश विदेश दूरदराज से श्रद्धालु आते है बावजूद इसके प्रदेश की सरकार अयोध्या के लिए आँख मूंदे बैठी है|