आइये जानें ! आज अखिलेश यादव कहाँ – कहाँ करेंगे अपनी चुनावी रैली

Update: 2017-02-27 03:44 GMT

इस समय पांचवें चरण का मतदान चल रहा है। छठे चरण के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पूरी शक्ति लगाते हुये आज कुल 7 चुनावी सभाएं करेंगे । कहाँ-कहाँ करेंगे, इसको जानने के लिए इसे पढ़ें –

पहली चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली चुनावी सभा देवरिया के गौरीगंज बाजार मे आयोजित की गई है। उन्हे यहाँ पहुँचने का निर्धारित समय 11 बज कर 20 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

दूसरी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दूसरी चुनावी सभा गोरखपुर जिले के धुरियापार मे आयोजित की गई है। उनके यहाँ पहुँचने का निर्धारित समय 12 बज कर 15 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

तीसरी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीसरी चुनावी सभा गोरखपुर जिले के कौड़िराम मे आयोजित की गई है, उनके यहाँ पहुँचने का निर्धारित समय 1 बज कर 5 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

चौथी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चौथी चुनावी सभा भी गोरखपुर के चौरी-चौरा मे आयोजित की गई है। उनके यहाँ पहुँचने का निर्धारित समय 2 बजे है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

पाँचवी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पाँचवी चुनावी सभा गोरखपुर जिले के ही सहजनवा मे आयोजित की गई है। उनके यहाँ पहुँचने का निर्धारित समय 2 बज कर 45 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

छठी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छठी चुनावी सभा गोरखपुर के ही जंगल कौड़िया मे आयोजित की गई है। उनके यहाँ पहुँचने का निर्धारित समय 3 बज कर 30 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

सातवीं चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सातवीं और आखिरी चुनावी गोरखपुर मुख्यालय पर आयोजित की गई है, उनके यहाँ पहुँचने का निर्धारित समय 4 बज कर 15 मिनट है।  इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव

Similar News