बलात्कार के प्रयास में असफल दरिंदे नी की गला घोंट हत्या
अकोस,मथुरा। (तुलसी राम )जब हर कोई क्रष्ण जन्मोत्सव के उल्लास में डूबा था,वहीं कल शुक्रवार की बीती रात बलदेव में एक अबोध बालिका हैवान बने युवक की दरिंदगी का शिकार हो गयी। पडौस में ही रहने बाला युवक श्यामजीत उर्फ कलूटा रात्रि करीब दस बजे अपने चबूतरे पर सोयी बालिका को उठाकर घर के पीछ खेतों की तरफ एक अधबने खाली मकान में ले गया। और फिर उसके साथ दुश्कर्म किया। युवक ने अपने कुक्रत्य को छुपाने के लिए निरीह बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं पडा छोडकर आरोपी युवक फरार हो गया। बालिका के पिता नैमीचंद बघेल ने बलदेव थाने में पु़त्री निशा के साथ की गयी हैवानियत की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
बताया जा रहा है कि श्यामजीत उर्फ कलूटा का नैमीचंद के यहा पहलेे से ही आना जाना था। बताया जा रहा है कि दिन में अरोपी ने जमकर शराब का सेबन किया था। नशे में होने के चलते वह पीढित के यहां ही सो गया था। पास ही बालिका भी सोयी हुई थी।
घटना का पता परिजनों को 10 बजे के करीब चला , जब लडकी की मां ने लडकी के खाट से गायव देखा । पहले तो सोचा वह यहीं कहीं होगी। इधर उधर खोजबीन की आधा घ्ंाटे तक इधर उधर पूछताछ करने पर भी जब उसका पता नहीं चला तो गहनता से इसकी जांच की गयी। इधर श्यामजीत भी गायब था। तो गहनता से खोजबीन शुरू की गयी। रात्रि 11.30 बजे ग्रामीणों को निशा घर के पिछवाडे खेतीें की तरफ पर बने खाली मकान में मरी पडी मिली। उसकी गर्दन पर नीले निशान व चैहरे पर खरोंच पायी गयी हैं। कपउे भी अस्त व्यस्त मिले बताये जा रहे हैं। गले पर नीले निशान गवाही दे रहे थे कि दरिंदगी के साथ उसकी गला दवा कर हत्या की गयी है। इधर आरोपी का अभी तक कोई पता नहीं है,फौन भी बन्द जा रहा है।
सूचना पर रात्रि में ही बलदेव पुलिस मौंके पर पहुंच गयी। म्रतक बालिका के पिता की तहरीर पर बलदेव थाने में आरोपी युवक के विरूद्य थाना पुलिस ने 376 क,आईपीसी की धारा 302,व 3/पोस्को एक्ट के तहत मुकददमा दर्ज कर उसकी गिरफतारी के प्रयास शुरू कर दिये बताये जा रहे हैं।
इधर पुलिस का मानना है कि युवक बालिका को गलत नीयत से अगवाकर जरूर ले गया ,दुश्कर्म के प्रयास किये गये ,जो कि असफल प्रतीत होते हैं। सच्चाई सामने आने के भय से बालिका का गला दवा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।