सीएम पद के लिए अखिलेश के नाम का प्रस्ताव मै खुद करूगा: शिवपाल

Update: 2016-10-16 14:28 GMT

बलिया :  प्रदेश अध्यक्ष शिव पाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा बहुमत से सरकार बनाएगी और उस सरकार के मुख्यमंत्री भी अखिलेश यादव होंगे। सीएम पद के लिए अखिलेश के नाम का प्रस्ताव वह स्वयं करेंगे।

गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र फेफना में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे शिवपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के भीतर विवाद की बात राजनीतिक फायदे के लिए दूसरे लोग उड़ा रहे हैं पर इसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा। अखिलेश सरकार ने अपने कार्यकाल में जितना कार्य किया है उतना कार्य शायद ही लोकतंत्र में चुनी गई किसी सरकार ने किया हो। दावा किया कि सूबे में पांच वर्ष में ६०५ पुल बनाए गए। यह आकड़ा अब तक की सभी सरकारों द्वारा निर्मित पुलों की संख्या से ज्यादा हैं।

सूबे में लॉ एंड आर्डर खराब होने के सवाल पर उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। कहा, इतने बड़े प्रदेश में लड़कियां रात में भी बगैर किसी खौफ के कहीं भी आ-जा रही हैं। कभी कहीं कुछ हुआ तो वह महज एक दुर्घटना है जो किसी भी प्रदेश में हो सकती है। सम्मेलन में मंत्री रामगोङ्क्षवद चौधरी, नारद राय, मो.रिजवी व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी भी मौजूद थे।

Similar News