पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Update: 2025-03-09 01:53 GMT


जनता की आवाज/आशुतोष शुक्ल

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय में पढ़ने वाली अध्यापिकाओं,रसोईया एवं ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ शिव प्रसाद ने महिला दिवस पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति,प्रेम और करुणा का संगम है,नारी सम्मान। हर सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है। जहां नारी को सम्मान मिलता है, वहां समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हर महिला को समानता,सुरक्षा और स्वतंत्रता का वातावरण प्रदान करें। प्रशिक्षु दीपिका पांडे ने कहा कि जिस घर में नारी शिक्षित होती है। उस घर में शिक्षा का प्रचार-प्रसार बेहतर ढंग से होता है और उनके बच्चें में अच्छी शिक्षा जागृत होती है। इसलिए कभी भी बेटी और बेटे में भेदभाव नहीं करना चाहिए।सभी को सामान अधिकार देना चाहिए। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। नारी का सम्मान सर्वोपरि है।विद्यालय में कार्यरत महिला अनुपम पांडे,निर्मला,उर्मिला,कुंता,पद्मावती सहित कुछ अन्य महिलाओं को प्रधानाध्यापक ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर अभिषेक यादव,राजेश चौधरी,मयंक श्रीवास्तव, गोरखनाथ आदि मौजूद रहे।

Similar News