रामभक्तों के सेवा हेतु अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्ममार्थ सेवाट्रस्ट आश्रम का हुआ भूमि पूजन

Update: 2025-03-10 13:12 GMT

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में आज अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट आश्रम का भूमि पूजन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निकट हुआ।इसके अध्यक्ष राजेश महाराज की अध्यक्षता में भूमि पूजन किया गया। इस दौरान भूमि पूजन समारोह में आए तीर्थ पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता नेता जन आदि का स्वागत सम्मान राजेश महाराज ने किया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि यह आवास स्थल राम भक्तों के लिए बनाया जा रहा है, जो भी राम भक्त अयोध्या दर्शन को आएंगे। उनको रहने के, खाने की व्यवस्था रहेगी। हर मेले में यहां पर भोजन और भंडारा राम भक्तों का चलता रहेगा। भक्तों की सेवा के लिए ही इसका भूमि पूजन किया जा रहा है। अयोध्या में जो भी राम भक्त आएंगे और जो ट्रस्ट के पदाधिकारी आएंगे। उनका यहां पर स्वागत सम्मान होगा।

इस मौके पर पुरोहित दुर्गेश पांडे, प्रदीप पांडे, पत्रकार वासुदेव यादव, नवीन शर्मा, शुभम पांडे और पुरोहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Similar News