बसपा सभी वर्ग धर्म की पार्टी है, 2027 का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी: रोहित गौतम
अयोध्या: बसपा सभी वर्ग धर्म की पार्टी है। बसपा की नीति सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की है। बसपा के शासनकाल में गरीब दलित मजलूमों की आवाज बुलंद होती थी। उनको समय से न्याय मिलता था। लेकिन आजकल पिछड़ा और दलित वर्ग है, उसके आरक्षण को छीना जा रहा है, निजीकरण भाजपा सरकार की नीति बन गई है। उक्त बातें आज अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय बीएसपी नेता रोहित गौतम ने अयोध्या में आयोजित पार्टी के एक मीटिंग में कहा।
उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के दिशा निर्देश में पार्टी 2027 में नया इतिहास बचेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपद में बीएसपी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद के पांचो विधानसभा में बसपा 2027 का चुनाव लड़ेगी। अभी से तैयारी शुरू कर दी गया है। संगठन को मजबूत किया जा रहा है। पार्टी में सभी वर्ग धर्म का सम्मान है।पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के तहत जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देगी। उन्होंने कहा कि अगर मुझे अवसर मिला तो अयोध्या का चुनाव अवश्य लडूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ा जा रहा है। अच्छे लोगों को जिम्मेदारियां दी जा रही है। 2027 में बसपा और मजबूत होगी। इस मौके पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपने विचार भी प्रकट किए।