फैज़ाबाद। वासुदेव यादव
अटल या मोदी के मंत्रियो पर कोई दाग नही।जनता के आँखों में धूल झोंक कर कभी राजनीति नही की।आँखों में आँखे डाल कर की राजनीति।विश्व में तेजी से बढ़ रही अर्थ व्यवस्था में भारत सबसे तेज।देश के मान सम्मान में कोई कमी नही आने दी जायेगी।दिल्ली की कमजोर नह ताकतवर सरकार है देश अब ताकतवर बन चुका है।सेना के जवानो ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों का सफाया किया।भारत ने कभी सीमा विस्तार की बात नही की।भारत ऐसा देश है जो किसी को छेड़ता नही है और जो छेड़ता है ।उसे भारत छोड़ता नही है।सार्क सम्मेलन के दो दिन पहले भारत का विरोध हुआ तब मैंने तय किया कि अब मै पाकिस्तान जरूर जाऊंगा।पाकिस्तान में जितना विरोध हुआ उतना ही मेरा मनोबल बढ़ा।विश्व के सामने पाकिस्तान को नंगा किया। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है।पहली गोली भारत की तरफ से नही लेकिन पाकिस्तान से गोली चलने के बाद फिर गोली गिनी नही जायेगी। उक्त बातें बीजेपी के कैबिनेट मन्त्री राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पीएम पर सारी सीमा लांघ कर टिप्पणी की जाती है।देश में ऐसे में नेता है जो खाट पर सभा करते है।खाट पर सभा नही होती खाट पर पहली बार सभा देखी।जब पहले ही खाट पकड़ ली तो चुनाब क्या लड़ेंगे।जब खाट नही संभाल पाये तो साइकिल पर बैठ गए।उस साइकिल को मुलायम ने पहले ही पंचर कर दिया है।अखिलेश बोलते है इतना काम किया कि काम बोलता है काम बोलता नही काम दिखता है। न सड़क बनी न पानी आया कहते है विकास हो रहा है।इंसान झूठ बोल सकता है आंकड़े झूठ नही बोलते।बिजली तो आ नही रही बिजली का बिल जरूर आ रहा है। किसान का सबसे बड़ा दर्द ऋण का होता है सरकार बनने के बाद फसली ऋण माफ़ होगा। शून्य ऋण पर मिलेगा फसली ऋण। युवाओ लिए एडवेंचर फंड का निर्माण होगा। बेटीके पैदा होते ही सरकार बांड खरीदेगी।सरकार बनेगी तो राम नगरी का विकास होगा।अयोध्या आस्था का केंद्र है।लाइन में भाजपा ने नही देश को कांग्रेस ने खड़ा किया रासन और गैस के लिये खड़ा किया।व्यापारियो के लिये इन्स्पेक्टर राज खत्म करेंगे।न खाता न बही जो व्यापारी कहे व्ही सही।सपा बसपा कांग्रेस ने भाजपा के लिये माहौल बनाया।
वे अयोध्या से बीजेपी प्रत्याशी वेद गुप्ता के पक्ष में छत्रिय बोर्डिंग में बोल रहे थे। श्री सिंह ने सभी से वेद गुप्ता को जिताने की बात कही।