बीजेपी के विजय रथ को जारी रखने के लिए अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने गोवर्धन गिरिराज की परिक्रमा की

Update: 2017-11-06 10:06 GMT
गुजरात विधानसभा के चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के विजय रथ को जारी रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में लखनऊ से पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता कुमार अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मथुरा के वृन्दावन पहुँच कर श्री गोवर्धन गिरिराज की परिक्रमा कर भाजपा के पुनः विजयी होने की कामना की। लौकिक मान्यता के अनुसार श्री गोवर्धन की परिक्रमा कामनापूर्ति के लिए विशेष सिद्ध मानी जाती है। 
कार्यक्रम की अगुआई कर रहे कुमार अशोक पाण्डेय ने कहा कि  गुजरात के जनमानस का विशेष लगाव श्री कृष्ण के जन्मस्थली मथुरा-वृन्दावन से है। मथुरा और द्वारिका के पौराणिक सम्बन्धों के महत्व को देखते हुए गुजरात चुनाव प्रचार में सहभागिता करने से पूर्व श्री कृष्ण जन्मभूमि दर्शन और श्री गोवर्धन परिक्रमा कर एक मानसिक ऊर्जा प्राप्त करने का प्रयास किया गया है।
श्री नरेंद्र मोदी गुजरात और हिन्दुस्तान के गौरव हैं और प्रधानमंत्री के रूप में उनका विशेष जुड़ाव उत्तर प्रदेश से है। ऐसे में गुजरात विजय का सीधा सम्बन्ध उत्तर प्रदेश से बनता है। पिछली भाजपा सरकारों ने गुजरात में विकास के जो मापदंड तय किये हैं उसे छू पाना अन्य किसी पार्टी के बस की बात नहीं है और न ही किसी अन्य पार्टी के पास विकास का कोई विजन है। भाजपा की पुनः विजय गुजरात को और अधिक समृद्ध और गौरवशाली बनाएगी जिस प्रकार श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर पूरी दुनिया में अपना गौरव स्थापित कर रहा है।
इस कार्यक्रम में श्री डी एस बाजपेयी के विशेष सहयोग के साथ श्री गोविन्द कौशिक,पप्पू दुबे,रोहित खंडेलवाल,चेतना जी,अनूप,हर्षित पाण्डेय, आशुतोष पाठक सहित लखनऊ एवं मथुरा के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुएl

Similar News