हरदोई में घर में घुस करके बीमार किशोरी से दुष्कर्म

Update: 2017-11-13 13:11 GMT

हरदोई - वहशी युवक ने घर में अकेली मानसिक बीमार लड़की के साथ कल दुष्कर्म किया। युवक उसके घर में घुस गया और जान से मार देने की धमकी देकर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। घर पहुंची मां किशोरी को बदहवाश देख दंग रह गई। मोहल्ले वालों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस के साथ सदर विधायक भी मौके पर पहुंचे और पीडि़ता को न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद से मोहल्ले में गुस्सा है। 

घटना शहर के मोहल्ला ईदगाह की है। यहां रहने वाली मानसिक बीमार 14 वर्ष की किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां रिश्तेदार के घर निमंत्रण में गई थी। परिवार के लोगों के अनुसार किशोरी रात 9 बजे आंगन में सो रही थी। इसी बीच पड़़ोसी के घर किराये पर रह रहा हसीबी नशे में धुत होकर उसके घर घुस गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसका मुंह बंदकर उसे जान से मारने और शव नहर में बहा देने की धमकी दी। मंसूबे पूरे कर आरोपी फरार हो गया। किशोरी रात भर तड़पती रही।  
सुबह मां घर पहुंची तो किशोरी की हालत देखकर दंग रह गई। पूछने पर उसने किसी तरह आप बीती सुनाई। जिस पर मां ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और तहरीर देने की बात कही। 
सूचना पाकर सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और पीडि़ता की मां को कड़ी कार्रवाई का विश्वास दिलाकर ढांढस बंधाया। 
पीडि़ता की मां ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश जारी है। 

Similar News