लखनऊ.चिनहट में पुष्पा नाम की महिला ने सुसाइड कर लिया। आर के पुरम कॉलोनी में रहने वाली पुष्पा सिंह का बीती रात पति से झगड़ा हुआ था। मंगलवार की सुबह भी इन दोनों के बीच लड़ाई हुई, जिससे तंग आकर महिला ने सुसाइड कर लिया। पुष्पा की शादी विकास सिंह से दो साल पहले ही हुई थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।