क्या इधर-उधर कब्जा करने के ल‌िए बनाई थी सपा सरकार: मुलायम स‌िंह

Update: 2016-11-05 11:11 GMT
समाजवादी पार्टी ने 5 नवंबर को 25वें वर्ष में प्रवेश कर ल‌िया है। इस अवसर को यादगार बनाने के ल‌िए लखनऊ के जनेश्वर म‌िश्र पार्क में रजत जयंती समारोह आयोज‌ित क‌िया गया है। मुलायम स‌िंह ने कहा, देश के किसानों, ग़रीबों युवाओं के साथ साम्प्रदायिक शक्तियों से लड़ना होगा।
सीमाओं के सवाल पर हमें भी चुनौती मिली थी। जेपी लोहिया का आभार।

ग़ैर बराबरी अमीरों-ग़रीबों और महिलाओं-पुरुषों के बीच है। भेदभाव मिटाने के लिए सपा समर्पित है। हमारी लड़ाई साम्प्रदाय‌िक शक्त‌ियों के ख‌िलाफ है। देश में 21 करोड़ लोग भरपेट खाना नहीं खा पा रहे हैं। मुलायम स‌िंह ने समारोह के दौरान कब्जा करने वालों को भी लताड़ लगाई। उन्होंने कहा, क्या ये सोचकर सपा सरकार बनाई थी क‌ि यहां कब्जा हो जाए, वहां कब्जा हो जाए।

मुलायम स‌िंह ने कहा क‌ि जनता न‌िराश हो रही है, तुम्हें जनता के बारे में सोचना है। हम म‌िलकर एक साथ लड़े हैं, एक समय था जब हम एक साथ थे। इस दौरान सपा सुप्रीमो ने मुसलमानों को भी साधने की कोश‌िश की और कहा, सबसे ज्यादा जुल्म मुसलमानों के साथ हुआ है। कारण पीछे का इत‌िहास है, कुछ लोग बार-बार उसे याद द‌‌िलाते हैं।

उन्होंने कहा, मह‌िलाओं के ह‌ित के बारे में सोचो। बहुत कुछ करना है। जो नारा देते हो उसका पालन करो। हमने ब‌िना भेद-भाव के सुव‌िधाएं दी है। जो बाते कहीं है उसका पालन करने पर आज शपथ होगी।

Similar News