सहारनपुरः देवबंद पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पूरी बिल्डिंग ध्वस्त, कई लोगों के चीथड़े उड़े, रेस्क्यू अभियान जारी

Update: 2025-04-26 05:38 GMT

सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है। विस्फोट के वक्त फैक्ट्री में 9 कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट में कई लोगों के चीथड़े उड़ गए। ब्लास्ट से हुए हादसे में करीब 4 से 5 श्रमिकों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की हई है। मामला निहाल खेड़ी गांव का है।


फैक्ट्री में कई लोगों के दबे होने की आशंका

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त पटाखा फैक्ट्री में करीब 9 लोग काम कर रहे थे। जो वीडियो सामने आए हैं उसमें देखा जा सकता है कि मानव शरीर के कुछ अंग हादसे वाली जगह के पास बिखरे हुए थे। कुछ लोगों के हाथ और पैर बिखरे दिखे गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

विस्फोट की आवाज दो किमी तक सुनाई दी

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतनी तेज थी कि आवाज दो किमी दूर तक सुनाई दी। हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोगों के चीथड़े घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर तक बिखरे हुए थे। एक व्यक्ति के हाथ का पंजा भी कटा हुआ मिला है। फैक्ट्री के इलाके को सील कर दिया गया है और रेस्क्यू अभियान चल रहा है। 

Similar News