भाजपा सांसद बांटेंगे 11 लाख रामायण

Update: 2025-01-22 02:29 GMT


आशुतोष शुक्ल मेरठ

मेरठ से बीजेपी सांसद और रामायण धारावाहिक में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल देश भर में 11 लाख रामायण बांटेंगे। घर-घर रामायण अभियान के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था, इसके बाद PM मोदी ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए अरुण गोविल को अपना शुभकामना संदेश भेजा है । अब अरुण गोविल 22 जनवरी को किठौर और हापुड़ से वे इसकी शुरुआत करेंगे। घर घर रामायण अभियान की जानकारी देते हुए सांसद अरुण गोविल बताया कि पांच साल में देश में 11 लाख रामायण की प्रतियां बांटंगे। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि रामजी की कृपा से ऐसा कर पाऊंगा। रामायण पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा। रामायण हमारी धरोहर है। सांसद होना बाद में पहले मैं भारत का नागरिक हूं। ये सब करना मेरा कर्तव्य है।

अरुण गोविल ने कहा कि रामायण में दुश्मनों में भी रिश्ता दिखाई देता है। रामायण को 10 प्रतिशत भी जीवन में उतार लें तो कल्याण होगा। रामायण, पारिवारिक, सामाजिक रिश्तों का संग्रह है। कहा कि हम खुद अपने जीवन में ज्यादा समस्याएं पैदा करते हैं। घर में शांति नहीं तो काम नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक शांति बेहद जरूरी। रामायण जो हमें देती है हमें लेना नहीं आता। जिंदगी में सुखी रहने को पॉजिटिवनेस जरूरी। अरुण गोविल ने "घर घर रामायण डॉट कॉम" वेबसाइट भी लॉन्च की है । मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद अरुण गोविल की पत्नी भी उनके साथ रही।

Similar News