यमुना एक्सप्रेस वे पर कैंटर में बस ने मारी पीछे से टक्कर,33 घायल

Update: 2025-03-30 02:08 GMT


बलदेव।(तुलसीराम)/ बलदेव थाना क्षेत्र नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे एक कैंटर में पीछे से तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक समेत 33 लोग घायल हो गए हैं।

घटना माइलस्टोन 147 के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस यमुना एक्सप्रेसवे से सर्विस रोड पर पलट गई। बस में सवार करीब 32 यात्री घायल हो गए। बताया कि जैसे ही बस पीछे से कैंटर में टकराई तो उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई और वह यमुना एक्सप्रेसवे की रेलिंग को तोड़ती हुई नीचे करीब 10 फीट की गहराई पर सर्विस रोड पर जाकर पलट गई जिसके बाद उसमें बैठी सभी सवारियां बचाव के लिए पुकारने लगी।

यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को आगरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग, महिला शामिल थी

बलदेव थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि कैंटर उत्तर प्रदेश निर्वाचन गणना पत्र के मंडलों को मिर्जापुर ले जा रहा था। जबकि बस में जालौन जा रहे यात्री सवार थे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को आगरा टोल पर खड़ा किया गया है।

Similar News