लखनऊ, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस देश मे सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किसानों की ज़मीनों को लेकर हुआ है। किसान की जमीन औने-पौने दामों मे ले लो, और उसे महंगे दामों पर बिल्डरों को बेच दो। पूरे देश मे यही हो रहा है। इसको रोकना होगा। तभी किसानों का सच्चा हित हो सकता है। यदि इस देश के किसानो के पास जमीन ही नहीं बचेगी, तो इस देश के नागरिकों का भरण-पोषण कैसे होगा। यह सोचने की बात है। हमें अपने सुविधा का समान अपनी भूख की कीमत पर नहीं जुटाना है।
– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव