शामली - बहराइच से जालंधर जा रही बस शामली में आज हाई वे पर पलट गई। जिसके कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें करीब चार दर्जन लोग घायल भी हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहराइच से जालंधर जा रही एक बस आज झिंझाना के पास मेरठ- करनाल हाईवे पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। बस में करीब सौ मजदूर थे जो बहराइच से मजदूरी के लिए जालंधर जा रहे थे। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ बच्चे व महिलाएं भी हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों बस का परिचालक और क्लीनर शामिल है। हादसे के बाद चालक भाग निकला। हादसे में मरने वाले दो लोगों के नाम सर्वेश निवासी खारगुना व प्रवीण बताए जा रहे हैं।
कुछ घायलों का विवरण
1 मंगरू पुत्र धूप निवासी कमरिया थाना हरदी, जिला बहराइच।
2- नामकूल पुत्र समाई निवासी पूरे सीताराम थाना हरदी।
3- कमोजीलाल पुत्र रामदयाल निवासी मौजा मकरन्दा थाना खेरिधार।
4- सुकाई पुत्र दुबे निवासी गोरिया थाना हरदी।
5- जीवनलाल पुत्र सोहनपाल निवासी मुमसरी थाना बावरी।
6- शहरान पुत्र नांकुल निवासी गोविंदपुर थाना हरदी।
7- धनकुमार पुत्र पेरू निवासी बखेला थाना कोठार।
8- रेणु देवी पत्नी धनकुमार निवासी बखेना कोटार।
9- गंगाराम पुत्र जिला प्रसाद निवासी कमरिया सकूल थाना हरदी।
10-भिटाना देवी पत्नी संकर निवासी रामपुरा चौकी थाना हरदी।