अयोध्या के संत समाज ने मिलकर कराया कार्यक्रम, सरकार ने नहीं दिया पैसा: सीएम योगी

Update: 2017-10-19 08:20 GMT
सत्ता की आसुरी प्रवृत्ति का नाम ही रावणराज है। लंबे समय तक प्रदेश एक नकारात्मक, विध्वंसात्मक कार्यों में लिप्त रहा। प्रदेश का अपराधीकरण, राजनीतिक अपराधीकरण, प्रदेश के अंदर ट्रांसफर पोस्टिंग का व्यवसायीकरण विपक्ष ने किया है।
विपक्ष के पास कार्य करने के लिए कुछ नहीं है। अब जनता के बीच एक जवाबदेह सरकार बनी है। जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार कार्य आगे बढ़ा रही है। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कही।
दिगंबर अखाड़ा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम यूपी को पर्यटन का हब बनाएगें जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। अयोध्या का सौन्दर्यीकरण होगा।
अभी हमने 133 करोड़ दिया है जबकि बहुत से काम कराए जाने बाकी हैं। जल्द ही रीवर फ्रंट योजना, ड्रेनेज सिस्टम, गलियों का विकास सहित तमाम काम अभी कराए जाने हैं।
अयोध्या में छोटी दिवाली पर त्रेतायुग जैसा माहौल यहां के विकास के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए संदेश देने वाला था।
यह आयोजन रामनगरी अयोध्या के पूज्य संतों एवं समाज ने मिलकर किया है, हजारों वर्षों से आयोजन हो रहा है। हजारों वर्षों की स्मृतियों को ताजा करने का अद्भुत क्षण है।
अयोध्या की विश्व पयर्टन के मानचित्र पर छवि बने, यहां पर्यटक आ सकें, युवाओं को रोजगार मिले, यहां का समग्र विकास हो सके, इसलिए यह आयोजन हुआ है।
परपंरा और विरासत से जोड़ने का प्रयास है, निरंतरता आने दीजिए। अयोध्या को लेकर विरोधियों के सवालों पर कहा कि मेरी व्यक्तिगत आस्था है, विपक्ष कैसे हस्तक्षेप कर सकता है।
मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के हर जगह का विकास करना मेरा दायित्व है। रामजन्मभूमि पर भव्य रामलला का मंदिर बनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट मे है, फैसला आने दीजिए इसके बाद सब कुछ होगा आप देखते रहिए।
ताजमहल को लेकर उपजे विवाद पर कहा कि जो नकारात्मक शक्तियां हैं, जिनकी सोच ही नकारात्मक है। आगरा विजिट कई मायनों में अहम होगा।
ताजमहल के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है, ताजमहल भारत की विरातस है। उसका जो आर्किटेक्ट है,वह पर्यटन की दृष्टि से विश्व को आकर्षित करता है।
ताजमहल के लिए पर्यावरण की दृष्टि से जो समस्यायें पैदा हो रही हैं, उसके लिए स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे।
राज्यसभा सांसद विनय कटियार की ओर से आगरा के ताजमहल को पहले शिव मंदिर बताए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैं स्वंय इस दृष्टि से आगरा जा रहा हूं।
आगरा के विकास के लिए, वहां की जनसुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना बनाई है, मूर्त रूप देना है। दीवाली पर पटाखों के बैन के सवाल पर कहा कि न्यायालय ने इस पर अपना रूख स्पष्ट कर दिया है।

Similar News