मुरादाबाद : सपा में तमाम पार्टियों के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सपा महानगर इकाई के बैनर तले सदस्यता ग्रहण को बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के पार्षद समेत कई पदाधिकारियों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
सपा पार्टी कार्यालय चक्कर के मिलक पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष शुएब हसन पाशा और सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस के पार्षद एवं अध्यक्ष जिला अल्प संख्यक कांग्रेस कमेटी मसरूर खां,कांग्रेस पार्षद मोहम्मद मोअज्जम,सेवादल कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष बब्बन खां उर्फ फिरासत खां,वार्ड अध्यक्ष बारादरी फहीम उर्फ टीटू ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता डीपी यादव, संजीव यादव, ताहिर खां, गजेंद्र यादव, हारून पाशा, जावेद अख्तर, सलीम वारसी, सिंकदर अली,परवेज इस्लाम, इदरीस मंसूरी,अकील खां आदि ने फूलमालाओं से नए साथियों का स्वागत किया।