बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर गांव के समीप सुबह बस्ती से लखनऊ की तरफ जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी विवेक सिंह पुत्र सच्चिदानंद सिंह सपरिवार झारखंड से लौट रहे थे। छावनी थाने के आदेश लाइन ढाबा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
घायलों में सच्चिदानंद सिंह पुत्र योगेंद्र प्रताप (60), सुभद्रा सिंह (56), विवेक सिंह (45), श्वेता सिंह (41) को श्री राम चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया है।