बाराबंकी - उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता का इरादा कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी में बड़ा ऐलान किया। यहां के जीआइसी मैदान में उन्होंने साफ कहा कि अब प्रदेश में कुछ भी अवैध नहीं हो पाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर जोरदार नारों के जयघोष के बीच कहा कि हमने आठ माह के अपने छोटे कार्यकाल में बड़े काम कर दिखाएं हैं। हम बोलते कम काम ज्यादा करते। सभी बूचड खाने बंद किये। किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है।
उन्होंने कहा कि मैं आज यह बताने आया हूं कि प्रदेश में अब कुछ अवैध नही होने दूंगा। एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की टीम अब अवैध कब्जा करने वालों की खबर लेगी। योगी ने ललकारते हुए कहा विपक्ष यह जान ले कि हम भेदभाव रहित विकास करने आये हैं। कोई भेदभाव विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार के अवैध काम करने वालों की खैर नही है। सीएम योगी ने कहा कि सपा व बासपा सरकारों ने प्रदेश में नगरीय जीवन को नारकीय बना दिया था।
उन्होंने कहा कि हम प्रदेश का काफी योजना बनाकर विकास कर रहे हैं। हम किसी छोटे व्यापारी को उजाड़ेंगे नहीं। उन्हें सलीके से बढ़ाएंगे। सड़कों को अतिक्रमण से खाली कराएंगे। व्यापक योजना लेकर आये हैं। यहां भेदभाव से बिजली मिलती थी। देव महादेवा में अब भेदभाव नही होता है। हम महादेवा को अयोध्या की तरह जगमग करना चाहते हैं। जनता को टैक्स से तबाह नही करेंगे जो जनता की कमाई खाते थे अब बीजेपी सरकार यह नही करती। एल ई डी लाईट लगेगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता के लिए डोर टू डोर कूडा कलेक्शन होगा। सपा बसपा की सरकार में गुंडागर्दी आतंक जनता पर बरपा करती थी अब यह नही होगा। पिछली सरकार ने युवाओं के साथ भेदभाव किया था नौकरी उसे मिली जो पैसा देता था। अब चार लाख युवाओं के लिए नौकरी दूँगा। यह चेताने आया हूँ किसी के पिछलग्गू न बनों अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करो। बाराबंकी के पास 5 हजार वर्ष पुराना कल्प वृक्ष पारिजात है। यह धरोहर है इसे और विकसित करना है। कहना है कि बुनियादी सुविधा के लिए बीजेपी को विजय दें।योगी ने कहा 12 नगर पंचायतों के प्र्तायाशी को जितायें।
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि यहां की जनता ने लालू प्रसाद, मुलायम सिंह, मायावती तथा गायत्री प्रजापति के भ्रष्टाचार को देखा। इसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तौर पर रौशनी मिली और सभी साथ चल दिए।
डॉ पाण्डेय ने कहा कि पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का सपना साकार करने को सीएम योगी आदित्यनाथ स्थानीय चुनाव में जोर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने नगर विकास विभाग उलटी खोपड़ी के आदमी को दे रखा था। जिससे लगता था नगरों का कुछ लोगों के नाम पट्टा कर दिया हो।
नगरों के रहने वालों के लिए इस चुनाव में अपने लिए नए संकल्प के साथ स्वस्थ जीवन के लिए बीजेपी को चुनना है। सभी को योगी सरकार काम सम्मान दे रही है। सभी वर्ग को बेहतर चिकित्सा देने का संकल्प है। अब आप को साथ देना है। सभी एक घाट विपक्षी पानी पी रहे हैं कि बीजेपी को रोकना है। इसे आप न होने दें। डॉ महेंद्र ने कहा दूसरा चरण चुनाव में शानदार जीत का प्रमाण बाराबंकी ने दे दिया। पारिजात का फूल पूरे प्रदेश में योगी जी को विजय देगा।
इससे पहले बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय के साथ जनसभा में पहुंचे। सासंद प्रियंका रावत ने पारिजात का पुष्प देकर सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। सांसद प्रियंका रावत ने कहा सभी दल खाली हो रहे हैं।
इस दौरान पूर्व मंत्री बसपा नेता संग्राम सिंह वर्मा ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर संग्राम सिंह वर्मा ने कहा बाराबंकी का भाग्य तेज है जो योगी आदित्यनाथ आए हैं। यह अटूट सम्बन्ध फिर जुड़ गया। जनता का सेवक बनकर योगी आदित्यनाथ कर्म और धर्म से दिनरात मुख्यमंत्री के तौर पर कर रहे हैं।