योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लगाया दरबार, सुनी फरियाद

Update: 2017-11-28 03:21 GMT

गोरखपुर  - उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार कल समाप्त होने के बाद कुशीनगर से गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनता दरबार लगाया। लखनऊ रवाना होने से पहले उन्होंने करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह सुबह गोरखनाथ मंदिर में करीब 300 से अधिक फरियादियों से मुवलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान वह अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देश भी देते रहे। इसके बाद करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना हो गए।

Similar News