मुलायम सिंह संदेश यात्र का हाजी इकराम कुरैशी ने नगर में किया स्वागत

Update: 2016-10-07 02:12 GMT

बिलारी : मुलायम सिंह यादव संदेश यात्र के प्रभारी सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि सपा सरकार की कथनी करनी एक है। सरकार ने साढे चार साल में इतने विकास कार्य कराये हैं जो कभी पहले नहीं हुआ तथा शेरशाह सूरी के बाद अखिलेश यादव ही ऐसे शासक हैं जिन्होंने लखनऊ से आगरा तक तीन सौ किलोमीटर सड़क बनवाई है। यात्रा का नगर में एमआइ हाउस पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस मौके पर सयुस के राष्ट्रीय महासचिव  मनीष सिंह  ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। दावा किया कि सपा विकास के दम पर फिर से बहुमत की सरकार बनाएगी। सरकार की उपलब्धियों एवं आगामी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का जिम्मा सयुस ने लिया है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी, मो. हस्सान उर्फ फैजी, पूर्व मेयर डॉ. एसटीहसन, महासचिव सौरभ यादव, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन पाशा, देवेश शर्मा, मुकेश चंद्र, विशेष चंद्र शर्मा, फिरासत हुसैन, हाजी इस्लाम, इसरार हुसैन, शाहनवाज आलम, रोहित त्रिपाठी, विजय कुमार शर्मा, मोबीन मलिक, हाजी छिददा, रेहान पाशा आदि शामिल रहे।1कुंदरकी : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की संदेश यात्र का नगर में विधायक मुहम्मद रिजवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। नगर के बस स्टेंट पर स्वागत के दौरान जिलाघ्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अमित यादव, विस क्षेत्र अध्यक्ष खुर्शीद मलिक, नगर अध्यक्ष आसिफ कुरैशी, साजिद खां, अनीस शिराजी, अब्दुल पाशा, शाहनवाज पाशा, मुहम्मद फैजान आदि मौजूद रहे।बिलारी में मुलायम सिंह संदेश यात्र का स्वागत करते सपाई।

Similar News