गले मिलकर, गुजिया खिलाकर, पुष्प वर्षा कर दी एक दूसरे को मुबारकबाद
बिलारी। मुरादाबाद जनपद के बिलारी विधान सभा से सपा विधायक मुहम्मद फहीम इरफान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और कहा रंगों का यह त्यौहार हिन्दू मुस्लिम सब मिलकर मनायेंगें। दरअसल सपा विधायक फहीम इरफान ने अपने कार्यकर्तओं को होली की मुबारकबाद देते हुए कहा यह देश गंगा जमुनी तहजीब का देश है। हमारे देश मे सब मिलझुल कर रहते हैं। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। रमजान के पवित्र महीने में रंगों का त्यौहार होली है। हम शांति अमन और भाईचारे का पैगाम दे रहे हैं। हमारी गंगा जमुनी तहजीब पूरी दुनिया मे मशहूर है हम इसी तरह होली मनाते रहेंगें। कहा कि हम कई वर्षों से अपने वालिद बिलारी के प्रथम विधायक मरहूम हाजी मौहम्मद इरफान के साथ से होली मनाते रहे है, एक दूसरों के घरों में जाकर होली मनाते रहे है। सपा विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान ने सभी को गले मिलकर, पुष्पा वर्षाकर, फल, गुजिया खिलाकर होली की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर सभी हिन्दू भाईयों ने विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान से गले मिलकर, गुजिया खिलाकर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी मौहम्मद उस्मान एडवोकेट, सपा के यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव, वीर सिंह यादव, रमाकान्त सैनी, चिराग अग्रवाल, शुभम ठाकुर, अभिनव चौधरी, रविन्द्र चौधरी, अनिल ठाकुर, शिशुपाल यादव, रामबाबू यादव, राजीव शर्मा, राजेश प्रजापति, प्रशान्त गुप्ता, अरविन्द सिंह जाटव, अमित जाटव, देवेन्द्र मौर्य, विजय कश्यप, विजय वर्मा, कपिल वाल्मीकि, गजराम सिंह वाल्मीकि, रामवीर वाल्मीकि, विशेष शर्मा, विक्की सक्सैना समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।