बलदेव की 45 दिवसीय होली महोत्सव का समापन

Update: 2025-03-19 12:22 GMT


बलदेव;(तुलसीराम)। बलदेव में श्री दाऊजी महाराज की 45 दिवसीय होली महोत्सव सम्पन्न हुआ। सेवायतों ने समाज गायन किया। विभिन्न होली पदों का गायन वाद्य यंत्रों से हुआ। ढप‌ धरि दे यार गई परु की, जो जीवेगौ‌ सो खेलेगौ फाग से समाज‌ गायन के स्वर गूंज उठे। विभिन्न गुलाल, टेसू के‌ रंग की वर्षा के साथ होली महोत्सव सम्पन्न हुआ। आम, केला के पत्तों से मंदिर सजाया। महिलाएं लहंगा फरिया में आयी। फऊआ प्रसाद में लड्डू, पेड़ा, गुजिया, श्रीखंड बांटा गया। रमाकांत शर्मा, रामनिवास शर्मा पुजारी, बंटी पुजारी, श्याम सुंदर पांडेय, बलदेव पांडेय, गोकुलेश पांडेय ने कहा होली विदा हो गई। बैकुंठ नाथ पांडेय, वैणी माधव शास्त्री, ब्रजवासी पांडेय, बैकुंठ नाथ पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, सोनू पांडेय, रजत पांडेय ने कहा होली महोत्सव यादों के साथ विदाई हो रहीं हैं। भारी भीड़ उमड़ती रहीं।

Similar News