कम हो रहे केस।
बढ़ी लापरवाही।।
होना होगा सजग।
निश्चित है तबाही।।
आपाधापी मे लोग।
भूल रहे हैं वो दिन।।
सोशल न डिस्टेंसिंग।
घूम रहे मास्क बिन।।
देना ही होगा ध्यान।
बरतनी सावधानी।।
महंगी जो पड़ेगी ।
हरकत ये बचकानी।।
अभी भी है समय।
चेत जाओ सभी।।
दे रहा है दस्तक।
तीसरी लहर अभी।।
सावधानी में रहकर।
करो कुछ भी काम।
भीड़ भाड़ से दूरी।
रहे बस इतना ध्यान।।
अभय सिंह ...............